नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार से टैंकों की खरीद के सरकार के प्रस्ताव का डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की अर्जुन टैंक बनाने की परियोजना से कोई टकराव नहीं है।
राज्यसभा में अपने जवाब में रक्षा मंत्री ने बताया कि फ्यूचर रेडी कंबैट व्हीकल (एफआरसीवी) के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्ताव मांगा गया है। मकसद ऐसे डिजाइन की पहचान करना है जो कंबैट व्हीकल प्लेटफार्म की बुनियाद बन सके। एफआरसीवी का इस्तेमाल सेना की 2027 से आगे की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा और इसका मौजूदा अर्जुन टैंक परियोजना से कोई टकराव नहीं है।
dharmpath.com dharmpath