टैगोर पर फिल्म बनाएंगे अर्जेटीना के पाबलो सीजर

पणजी, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के मशहूर फिल्म निर्देशक पाबलो सीजर ने अपनी अगली फिल्म परियोजना का नाम ‘थिकिंग ऑफ हिम’ ऑन रवीन्द्रनाथ टैगोर’ रखा है।

इस परियोजना के तहत रवीन्द्रनाथ टैगोर की विक्टोरिया कैम्पो की मुलाकात पर आधारित फिल्म बनाई जाएगी। वह शांतिनिकेतन में टैगोर के पढ़ाने के तरीके से प्रेरित हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले फरवरी-मार्च में कभी भी शुरू हो सकती है।

अर्जेटीना में सिनेमा के बारे में सीजर ने बताया कि उनके देश में फिल्मों का वित्तपोषण एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और देश के लोगों को अधिक पहुंच की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि उनके देश के लोगों को भारतीय सिनेमा के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं है। लेकिन अर्जेटीना में भारतीय दूतावास भारतीय फिल्म महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इससे उनके देश के लोगों को भारतीय सिनेमा के बारे में जानने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493