राष्ट्रपति ने रोमानिया के राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रोमानिया गणराज्य की सरकार और वहां के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस (1 दिसंबर, 2015) की पूर्वसंध्या पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

रोमानिया के राष्ट्रपति क्लॉस आयोहानिस को भेजे संदेश में उन्होंने कहा, “मुझे भारत सरकार, यहां के लोगों और अपनी ओर से रोमानिया गणराज्य की सरकार और लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अत्यंत खुशी हो रही है।”

उन्होंने कहा, “भारत और रोमानिया के संबंध समय के साथ परखे हुए हैं। ये दशकों में मजबूत से मजबूत होते गए हैं। हम आश्वस्त हैं कि दोनों देशों की सरकारों द्वारा शुरू की गई कुछ पहलों से अनेक क्षेत्रों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय फोरम पर हमारा द्विपक्षीय सहयोग और मजबूत होगा।”

राष्ट्रपति ने कहा, “महामहिम मैं आपको आपके व्यक्तिगत स्वास्थ्य और कल्याण के साथ ही रोमानिया के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं देता हूं, कृपया इन्हें स्वीकार करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493