‘टॉप’ स्कीम में शामिल खिलाड़ियों को प्रति माह 50,000 रुपये देगी सरकार

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। खेल मंत्रालय ने ओलम्पिक टास्क फोर्स की सिफारिश को मानते हुए टोक्यो ओलम्पिक-2020, एशियई खेल, राष्ट्रमंडल खेल की तैयारी करने वाले शीर्ष खिलाड़ियों को प्रति माह 50,000 रुपये देने का फैसला किया है।

इस योजना का मकसद खिलाड़ियों की आधारभूत जरुरत को पूरी करना है।

खेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “सरकार ने टरगेट ओलम्पिक पोडियम (टॉप) स्कीम के तहत 152 खिलाड़ियों का चुनाव किया है। यह सभी खिलाड़ी इस योजना का लाभ उठाएंगे। आर्थिक मदद एक सितंबर 2017 से लागू होगी।”

नए खेल मंत्री राजवर्धन राठौर ने ट्विटर पर भी इसकी घोषणा करते हुए लिखा, “एमवाईएएस टोक्यो, सीडब्ल्यूजी, एशियाई खेलों की तैयारी करने वाले शीर्ष 152 खिलाड़ियों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी।”

उन्होंने लिखा, “यह आर्थिक मदद एक सिंतबर 2017 से काम करेगी जिसका मकसद खिलाड़ियों की जरूरतों को पूरा करना है। हम चैम्पियन खिलाड़ियों के लिए सभी साधन देने के तैयार हैं।”

मंत्रालय इस समय सभी चुने गए खिलाड़ियों के संपर्क में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493