दलीप ट्रॉफी : बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका तीसरे दिन का खेल

कानपुर, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। दिन-रात प्रारुप में गुलाबी गेंद से खेली जा रही दलीप ट्रॉफी में इंडिया रेड और इंडिया ब्लू के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच का तीसरा दिन शुक्रवार बारिश की भेंट चढ़ गया।

तीसरे दिन सिर्फ 4.4 ओवरों का खेल ही संभव हो सका। इसके बाद बारिश आई जो काफी देर बाद रुकी। मैदान गीला होने के कारण मैच खेलने लायक स्थिति बनता न देख दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।

अपने दूसरे दिन के स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 216 रनों से आगे खेलने उतरी इंडिया ब्लू की टीम तीसरे दिन सिर्फ 16 रन ही अपने खाते में जोड़ पाई। गुरुवार को 86 रनों पर नाबाद लौटने वाले हनुमंता बिहारी ने अपने खाते में दो रनों का इजाफा किया जबकि दीपक हुड्डा ने अपने खाते में 14 रन जोड़े और 37 रन पर नाबाद लौटे।

इससे पहले, इंडिया रेड ने अपनी पहली पारी में बाबा इंद्रजीत (200) के दोहरे शतक के दम पर 383 रन बनाए थे। इंडिया ब्लू की टीम रेड से अभी भी 151 रन पीछे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493