टॉबी ऑल्डरवेरेल्ड के पास है इंग्लैंड को रोकने की रणनीति

मॉस्को, 27 जून (आईएएनएस)। बेल्जियम के डिफेंडर टॉबी ऑल्डरवेरेल्ड ने रूस में जारी फीफा विश्व कप में इंग्लैंड को रोकने कि रणनीति बना ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ऑल्डरवेरेल्ड और उनके साथी खिलाड़ी जान वर्टोगन इंग्लिश क्लब टोटेनहम हॉटस्पर के लिए खेलते हैं। इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर और कप्तान हैरी केन भी इसी क्लब से खेलते हैं।

ऑल्डरवेरेल्ड ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलने में कहा, “केन अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और पूरे सीजन उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।”

ऑल्डरवेरेल्ड ने कहा, “मैं इंग्लैंड को थोड़ा-बहुत जानता हूं और मैं समझता हूं कि उनकी टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जो अपने देश के लिए खेलने पर गर्व महसूस करते हैं। उन्हें जानकारी हैं कि मैदान पर कैसे खेलना है और उनके पास काबिल कोच भी है।”

बेल्जियम के डिफेंडर ने इंग्लैंड को रोकने की अपनी रणनीति के बारे में बताया, “हम जानते हैँ कि वह सेट-पीस से गोल दागने का प्रयास करते हैं इसलिए हमें रक्षात्मक रूप से बेहतरीन खेल दिखाने की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493