यमन में सऊदी गठबंधन के हमले में 9 मरे

सना, 27 जून (आईएएनएस)। सऊदी अरब की अगुवाई वाले अरब गठबंधन के हुदयदाह शहर में हवाई हमले से मंगलवार को करीब नौ लोगों की मौत हो गई व 11 लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बस में सवार हमले में मारे गए लोग हुदयदाह के निवासी थे, जो हौती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इस शहर से भागने का प्रयास कर रहे थे, क्योंकि अरब गठबंधन ने इस शहर पर कब्जा करने के लिए चारों तरफ से हमले शुरू कर दिए थे।

बीते हफ्तों में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात द्वारा समर्थित यमन सरकारी बलों के दक्षिण से बंदरगाह शहर की तरफ बढ़ने के बाद से लड़ाई शुरू हो गई है। सरकारी बलों ने अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कब्जा कर लिया है।

हुदयदाह बंदरगाह राजधानी सना सहित हौती के नियंत्रण वाले इलाके में रह रहे लाखों यमन के लोगों के लिए खाद्य सहायता के लिए महत्वपूर्ण है।

संयुक्त राष्ट्र हमले को रोकने की कोशिश कर रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर खाद्य असुरक्षा बढ़ सकती है।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, हुदयदाह पर सरकारी सैनिकों द्वारा हमले को देखते हुए हिंसा और डर से कम से कम 26,000 लोग पलायन कर गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493