टॉम ऑल्टर के निधन से बॉलीवुड शोकमग्न

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। यशस्वी अभिनेता पद्मश्री टॉम ऑल्टर का मुंबई में निधन हो जाने से बॉलीवुड शोक में डूब गया है। टॉम पिछले कुछ समय से त्वचा कैंसर से जूझ रहे थे।

टॉम के निधन के बाद बॉलीवुड सितारों, जैसे ऋषि कपूर, महेश भट्ट और अनिल कपूर ने उन्हें एक हरफनमौला और बड़े दिल वाला सितारा कहकर याद किया।

जैसे ही टॉम ऑल्टर के निधन की खबर फैली, फिल्म जगत के सदस्यों ने अपनी भावना और संवेदनाएं सोशल मीडिया पर जाहिर करना शुरू कर दी।

टॉम को मुंबई के एक अस्पताल में सितंबर माह की शुरुआत में ही भर्ती कराया गया था। त्वचा-कैंसर के चौथे चरण से जूझ रहे टॉम अस्पताल से गुरुवार को अपने घर लौटे थे। उन्होंने शुक्रवार रात आखिरी सांस ली। वह 67 साल के थे। 2008 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

बॉलीवुड सितारों ने क्या कहा टॉम के बारे में

महेश भट्ट : अलविदा मेरे भरोसेमंद दोस्त, अभिनेता टॉम ऑल्टर, पद्मश्री पुरस्कार विजेता, 67 की उम्र में कैंसर से निधन।

अनिल कपूर : एक हरफनमौला जिसका दिल काफी बड़ा था। उन दिनों की बात है, जब मैंने उनसे अभिनय सीखा करता था। हमेशा याद रहोगे प्रिय टॉम आल्टर।

ऋषि कपूर : मेरे दोस्त और साथी टॉम आल्टर। भगवान आत्मा को शांति दें।

सुभाष घई : अलविदा टॉम। तुम हमेशा मुझे एफटीआईआई दोस्त के रूप में याद रहोगे, महान अभिनेता, महान शिक्षक और महान इंसानों में से एक।

रितेश देशमुख : मेरा सौभाग्य है कि मैंने उनके साथ बैंगिस्तान में काम किया। हम उन्हें हमेशा उनकी विनम्रता और दयालुता के लिए याद रखेंगे। टॉम आल्टर।

विक्रम भट्ट : एक अभिनेता, एक क्रिकेटर और एक सज्जन। आपकी आत्मा को शांति मिले आप हमेशा याद किए जाओगे।

कबीर बेदी : टॉम ऑल्टर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। एक अद्भुत अध्याय समाप्त हो गया। उनके निधन के साथ कला और गरिमा के एक युग का अंत हो गया।

प्रकाश झा : एक प्यारा अभिनेता और एक दयालु इंसान प्रिय टॉम आल्टर, आपका हमेशा मुस्कुराता चेहरा हमेशा याद करूंगा मेरे दोस्त। आपकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करूंगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493