रोमांटिक एकल गीत के लिए साथ आए आमिर, संजीदा

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। छोटे पर्दे की पसंदीदा जोड़ी अभिनेता आमिर अली और उनकी पत्नी संजीदा शेख एक नए रोमांटिक गीत ‘बस एक बार’ में नजर आएंगे।

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। छोटे पर्दे की पसंदीदा जोड़ी अभिनेता आमिर अली और उनकी पत्नी संजीदा शेख एक नए रोमांटिक गीत ‘बस एक बार’ में नजर आएंगे।

गाना ओरिजनल्स के साथ मिलकर टाइम्स म्यूजिक इस गीत को लेकर आया है, जिसे नवोदित सोहम नाइक ने गाया है और अनुराग सैकिया ने इसका संगीत दिया है। गीत के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं, जो सुपरहिट गाना ‘हां हसी बन गए’ लिख चुके हैं।

आमिर ने अपने बयान में कहा, “जैसे ही मैंने इस गीत को सुना, मैं इसके प्यार में पड़ गया।”

संजीदा ने कहा, “यह अनुभव सपना सच होने जैसा रहा क्योंकि मुझे अपने पति के साथ काम करने का मौका मिला। सोहम बेहद प्रतिभाशाली हैं, जिनकी सुरीली आवाज को सुनते ही आप गीत को पसंद करने लगेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493