लॉस एंजेलिस, 18 जून (आईएएनएस)। अभिनेता जेक जॉनसन का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि टॉम क्रूज के साथ काम करना इतना मजेदार रहेगा।
दोनों अभिनेताओं ने फिल्म ‘द ममी’ में साथ में काम किया है।
जॉनसन ने वेबसाइट ‘कोलिडर डॉट कॉम’ को बताया, “मैंने टॉम क्रूज और उनके काम करने के तरीकों के बारे में बहुत कुछ पढ़ा था लेकिन कभी नहीं सोचा था कि उनके साथ काम करने में इतना मजा आएगा।”
उन्होंने कहा, “काम करते हुए आपको उनसे प्रेरणा मिलती है। उनके साथ रहकर आप दोबारा बच्चे जैसा महसूस करते हो।”
dharmpath.com dharmpath