पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ लगी सीमा खोली

इस्लामाबाद, 18 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से साथ लगी एक प्रमुख सीमा खोल दी है। इस सीमा को सिलसिलेवार हमलों के बाद फरवरी में बंद कर दिया गया था।

नेशनल डेली ने विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया, “यह सीमा पैदल यात्रियों के लिए नहीं खोली गई है बल्कि व्यापार और वाहनों की आवाजाही के लिए इसे खोला गया है।”

इससे पहले दोनों देशों के बीच तोरखाम और चमन सीमाओं को भी खोल दिया गया था।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पिछले सप्ताह एससीओ सम्मेलन से इतर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के दौरान बैठक में अफगानिस्तान में शांति बहाली पर जोर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493