अगली फिल्म में दमदार किरदार निभा रही हूं : सिमरन

चेन्नई, 18 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सिमरन बग्गा का कहना है कि उन्हें अभिनेता शिवाकार्तिकेयन की अगली फिल्म में एक सशक्त किरदार निभाने का मौका मिला है और वह इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

सिमरन ने आईएएनएस को बताया, “मैं अपने किरदार के बारे में बात नहीं कर सकती। हालांकि मैं यही कह सकती हूं कि यह एक सशक्त किरदार है और मैं पूरी फिल्म में नजर आऊंगी। मैं एक ऊर्जावान टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।”

फिल्म की शूटिंग शुक्रवार को शुरू हो गई।

अभिनेत्री ने कहा, “हम तेंकासी और कुट्टरालम में शूटिंग करेंगे। पोनराम की पिछली फिल्मों की तरह ही यह फिल्म भी कॉमेडी से भरपूर होगी। मैं फिल्म की टीम के साथ जुड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

फिल्म में शिवाकार्तिकेयन और सामंथा रुथ प्रभु प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। वे पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493