रूस के हवाई हमलों में आईएस के 2 कमांडर सहित 180 आतंकवादी ढेर

मॉस्को, 18 जून (आईएएनएस)। रूस की वायुसेना द्वारा जून के शुरुआत में सीरिया पर किए गए हवाई हमलों के दौरान आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के दो शीर्ष कमांडरों सहित 180 आतंकवादियों का सफाया हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूस की वायुसेना द्वारा छह जून और आठ जून को किए गए हवाई हमलों में अबू उमर अल-बालजिकी और अबू यासिन अल-मासरी मारे गए थे।

इसके अलावा, इन हवाई हमलों में आईएस के 180 आतंकवादी मारे गए। इसके साथ ही 16 स्वचालित और बख्तबंद वाहन एवं टैंक, चार ठिकाने और गोला-बारूद ठिकाने थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493