लॉस एंजेलिस, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता टॉम क्रूज ने आधिकारिक तौर पर ‘द मम्मी’ के रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने की घोषणा की है।
वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि उनके साथ ‘किंग्समैन : द सीक्रेट सर्विस’ से चर्चित सोफिया बोटेला नजर आएंगी।
उनकी भूमिकाएं अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन चर्चा है कि फीमेल मम्मी एक खलनायिका की भूमिका में होगी।
एलेक्स कट्र्जमैन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द मम्मी’ की पटकथा जॉमन स्पेथ्स ने लिखी है।
यह फिल्म 24 मार्च 2017 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 9 जून 2017 को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath