पेरिस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज लोकप्रिय फिल्म ‘मिशन : इम्पासिबल’ की छठी श्रृंखला की शूटिंग पेरिस में पूरी की।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 54 वर्षीय अभिनेता ने शनिवार को बर्सी जिले में शूटिंग की।
विभिन्न दृश्यों को फिल्माते वक्त क्रूज शानदार लग रहे थे। ब्रायन डे पाल्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनेता कैदी वाली सफेद पोशाक पहने हुए हैं। उन्होंने दाढ़ी बढ़ा रखी है और वह सैन्यकर्मियों से घिरे हुए हैं। उनकी आंखों में उदासी है।
एक दृश्य में अचानक हेलीकॉप्टर आता है और क्रूज साहस दिखाते हुए वहां से फरार होने की कोशिश करते हैं।
सूत्रों ने बताया कि बेहतरीन सीन की चाहत में इसे कई बार फिल्माया गया।
dharmpath.com dharmpath