मुंबई में पहली बार प्रस्तुति देंगी नूरन बहनें

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। सूफी गायिकाएं नूरन बहनें ज्योति और सुल्ताना पहली बार मुंबई में लाइव प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं।

‘सुल्तान’, ‘दंगल’ और ‘सिंह इज ब्लिंग’ जैसी फिल्मों के लिए गा चुकीं ये गायिकाएं प्रभादेवी रवींद्र नाट्य मंदिर में मंगलवार को पंजाब और सूफी गीतों के साथ संगीत प्रेमियों का मनोरंजन करेंगी।

यहां बैसाखी के मौके पर एक कार्यक्रम पंजाब एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया है।

ज्योति और सुल्ताना ने एक संयुक्त बयान में कहा, “हम ऐसे शुभ अवसर पर पहली बार मुंबई में प्रस्तुति देने के लिए बहुत उत्साहित हैं। मुंबई हमारे लिए बहुत खास है और हमें आशा है कि हम बॉलीवुड में ज्यादा काम कर सकती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493