बेंगलुरु, 5 मार्च (आईएएनएस)। उड़ान सेवा स्पाइसजेट को अपनी बेंगलुरु-दिल्ली उड़ान को टॉयलेट में बदबू की वजह से रूट बदलकर हैदराबाद हवाईअड्डे पर उतारने के लिए बाध्य होना पड़ा।
बेंगलुरु, 5 मार्च (आईएएनएस)। उड़ान सेवा स्पाइसजेट को अपनी बेंगलुरु-दिल्ली उड़ान को टॉयलेट में बदबू की वजह से रूट बदलकर हैदराबाद हवाईअड्डे पर उतारने के लिए बाध्य होना पड़ा।
कंपनी ने एक बयान में कहा, “आगे के टॉयलेट से आने वाली बेहद तीखी दरुगध के कॉकपिट में भरने की वजह से बेंगलुरु से दिल्ली आ रही बी-737-800 उड़ान को मार्ग बदलकर हैदराबाद ले जाना पड़ा।”
विमान में चालक दल के छह सदस्यों समेत कुल 194 लोग सवार थे।
बयान में कहा गया, “टॉयलेट और कॉकपिट की अच्छी तरह सफाई करने के बाद विमान को आगे की यात्रा पर रवाना किया गया।”
dharmpath.com dharmpath