टोइफा 2016 : अमिताभ के सम्मान में प्रस्तुति देंगे रणवीर

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। दुबई में इस सप्ताह आयोजित होने वाले टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड (टोइफा) के दूसरे संस्करण में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अमिताभ बच्चन के सम्मान में प्रस्तुति देंगे। मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कार्यक्रम के लिए नृत्य प्रस्तुति तैयार की हैं।

श्यामक डावर ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “रणवीर अमिताभ बच्चन को बहुत खूबसूरती के साथ सम्मानित करने वाले हैं।”

‘बैंड बाजा बारात’ के अभिनेता डांस करने में काफी सहज हैं। उन्होंने चार दशक के करियर में बेहतरीन नृत्य प्रस्तुतियां दी हैं।

कोरियोग्राफर ने बताया, “रणवीर एक कलाकार हैं, इसलिए इस गीत में उन्हें नृत्य की जरूरत नहीं है। उन्हें इस तथ्य की जरूरत है कि अमिताभ की उन गीतों पर किस तरह की प्रतिक्रिया होगी। वह अच्छे कलाकार हैं। इन गीतों में सिर्फ डांस ही नहीं है बल्कि अभिनय भी है।”

यह बताते हुए ‘बाजीराव मस्तानी’ के अभिनेता कई गीतों पर प्रस्तुति देते नजर आएंगे। इस पर डावर ने कहा, “रणवीर ने सभी गीतों का चयन किया है, जो मिस्टर बच्चन को दर्शाते हैं।”

मुख्य अवार्ड समारोह का आयोजन 18 मार्च को दुबई स्पोर्ट्स सिटी के दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। इसमें रणवीर सिंह, वरुण धवन, करीना कपूर खान जैसी कई बड़ी हस्तियां प्रस्तुति देंगी।

समारोह में डावर द्वारा नृत्य किए जाने वाले सवाल पर उन्होंने कहा, “नहीं, इस बार नहीं। यहां कई पुरस्कार समारोह हैं। यह काफी व्यस्त है जिसमें में खुद को भूल गया हूं और सिर्फ कलाकारों पर नजर बनाए हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493