वियतनाम का मेकॉन्ग डेल्टा सूखे से बुरी तरह प्रभावित

हनोई, 15 मार्च (आईएएनएस)। वियतनाम के मेकॉन्ग डेल्टा में भयानक सूखे से 160,000 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी धान की फसल बर्बाद हो गई है। इससे करीब 5,000 अरब वियतनामी डॉन्ग (22.2 करोड़ डॉलर) का नुकसान हुआ है। लगभग 2,90,000 हेक्टेयर क्षेत्र में लगे फलों के पेड़ भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट से मंगलवार को यह जानकारी मिली।

एक अधिकारी ने कहा कि बेन ट्रे प्रांत में भयानक सूखे के कारण लगभग 1,225 हेक्टेयर भूमि में लगी फलों की फसल बर्बाद हो गई।

किसानों की शिकायत है कि सूखे के कारण अनगिनत संख्या में नारियल व कोको के पेड़ों में फल नहीं आए। सूखे की यह स्थिति बरकरार रही, तो पेड़ भी बर्बाद हो जाएंगे।

बीते 100 वर्षो के दौरान, डेल्टा के कुछ हिस्से में सूखे की भयानक मार पड़ी है। साथ ही क्षेत्र में खारे पानी का भी प्रवेश हो गया है।

कृषि व ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुताबिक, सूखे व खारे पानी की समस्या से निपटने के लिए डेल्टा को लगभग चार अरब डॉलर की मदद की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493