टोक्यो ओलंपिक में शामिल हो सकते हैं स्क्वॉश व कराटे

टोक्यो, 5 फरवरी (आईएएनएस)। जापान की राजधानी टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलंपिक खेलों में कुछ नई स्पर्धाओं को शामिल किया जा सकता है। इस पर अंतिम फैसला अगले साल अगस्त में रियो ओलंपिक खेलों से पहले ले लिया जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के उपाध्यक्ष जॉन कोट्स ने गुरुवार को कहा कि रियो ओलंपिक (2016) से ठीक पहले अगले साल अगस्त में होने वाली आईओसी की बैठक में नए खेलों को शामिल किए जाने पर स्वीकृति दी जाएगी।

बीजिंग में 2008 में हुए ओलंपिक खेलों के बाद हटाए गए बेसबॉल और सॉफ्टबॉल को एक बार फिर 2020 ओलंपिक में स्थान मिल सकता है। यह दोनों खेल जापान में काफी लोकप्रिय है।

दरअसल, आईओसी के ‘एजेंडा 2020’ कार्यक्रम के अनुसार मेजबान देश अपने पसंद के अनुसार एक या इससे ज्यादा खेलों को ओलंपिक में शामिल करने का प्रस्ताव दे सकता है।

माना जा रहा है कि स्क्वॉश और कराटे जैसे खेल भी टोक्यो ओलंपिक में शामिल किए जा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493