टोक्यो ओलम्पिक का नया प्रतीक चिन्ह जारी

टोक्यो, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान की राजधानी टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलम्पिक व पैरालम्पिक खेलों के लिए सोमवार को नया प्रतीक चिन्ह जारी कर दिया गया।

इस प्रतीक चिन्ह का चयन चार नमूनों में से किया गया है, जिनकी घोषणा 8 अप्रैल को की गई थी। इसके लिए सार्वजनिक तौर पर 14,599 नमूने स्वीकार किए गए थे।

इससे पहले भी टोक्यो ओलम्पिक का प्रतीक चिन्ह जारी किया गया था लेकिन विवादों के कारण आयोजकों को उसे वापस लेना पड़ा था।

रद्द किए गए लोगो को जापानी डिजाइनर केंजीरो सानो ने तैयार किया गया था लेकिन बाद में पता चला कि केंजीरो ने बेल्जियम के एक शहर लीग के एक थियेटर के प्रतीक चिन्ह का नमूना चुराया था। यह प्रतीक चिन्ह ओलीवर डेबी ने तैयार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493