टोक्यो का मशहूर मछली बाजार 83 साल बाद बंद

टोक्यो, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान की राजधानी टोक्यो में 83 साल पुराना मशहूर मछली बाजार शनिवार को हमेशा के लिए बंद हो गया। त्सुकिजी मछली बाजार को दुनिया का सबसे बड़ा मछली बाजार माना जाता था।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, अगले सप्ताह इस बाजार को यहां से स्थानांतरित किया जा रहा है। नया मछली बाजार टोक्यो खाड़ी स्थित कृत्रिम द्वीप टोयोसु में होगा जो लोगों के लिए 11 अक्टूबर को खुलेगा। नया बाजार आकार में पुराने से दोगुना होगा।

टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलंपिक खेलों के मद्देनजर चल रहे नगर सौंदर्यीकरण कार्य के तहत पुराने मछली बाजार को स्थानांतरित किया गया है।

टोक्यो महानगर प्रशानसन के अनुसार, मछली बाजार को टोयोसु स्थानांतरित किया जा रहा है जबकि त्सुकिजी के मौजूदा खुदरा बाजार का सौंदर्यीकरण कर इसे गैस्ट्रोनोमिक थीम पार्क बनाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493