टोक्यो-2020 ओलम्पिक, पैरालम्पिक खेलों के मैस्कॉट लांच

टोक्यो, 22 जुलाई (आईएएनएस)। टोक्यो-2020 आयोजन समिति ने रविवार को आधिकारिक रूप से ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के मैस्कॉट लांच कर दिए हैं।

एक बड़े समारोह का आयोजन कर सभी के सामने मिराइटोवा और सोमेती नाम के दो मैस्कॉट लांच किए गए।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस समारोह में टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके के साथ आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी भी मौजूद थे। इस समारोह का आयोजन एक लोकप्रिय मॉल में किया गया, जहां कई बच्चे और दर्शक मौजूद थे।

ओलम्पिक खेलों के लिए चुने गए नीले रंग के मैस्कॉट मिराइटोवा को भविष्य और अनंत काल के लिए इस्तेमाल होने वाले जापानी शब्दों के संयोजन के रूप में तैयार किया गया है।

मिराइटोवा मैस्कॉट 2020 ओलम्पिक खेलों में पूरी दुनिया में लोगों के दिलों में अनंत आशा से भरे भविष्य की सोच का प्रचार करेगा।

पैरालम्पिक खेलों के लिए चुने गए मैस्कॉट सोमेती गुलाबी रंग में नजर आ रही है, जो मजबूत मानसिक और शारीरिक शक्ति का प्रचार करता है।

इसके अलावा, यह मैस्कॉट उन पैरालम्पिक एथलीटों का भी प्रतिनिधित्व करेगा, जिन्होंने जीवन की परेशानियों और रुकावटों को लांघा और संभव चीज की सीमा रेखा को एक नया रूप दिया।

इन दो मैस्कॉट के चुनावों के लिए आयोजित प्रक्रिया में जापान के कुल 17,000 एलिमेंट्री स्कूलों ने हिस्सा लिया और पसंदीदा डिजाइन के लिए वोट किया।

टोक्यो में ओलम्पिक खेलों का आयोजन 25 जुलाई, 2020 से नौ अगस्त तक होगा, वहीं पैरालम्पिक खेलों का आयोजन 25 अगस्त, 2020 से छह सितम्बर तक होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493