बंगाल : 7 लाख रुपये मूल्य की नकली मुद्रा जब्त, 2 गिरफ्तार

कोलकाता, 22 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से सात लाख रुपये मूल्य की नकली भारतीय मुद्रा जब्त की गई। सीआईडी के एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा, “खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए अपराध जांच विभाग ने शनिवार शाम बिस्वजीत मंडल और मंगलू एसके को बैष्णबनगर टाउनशिप क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया, जिसके बाद उनके पास से नकली मुद्रा जब्त की गई।” दोनों आरोपी मालदा जिले के निवासी हैं।

मंगलू को पहले भी एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह 22 महीने जेल में बिता चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493