टोगो में कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट की स्थापना के 6 साल पूरे

संस्थान की साल 2009 में स्थापना के बाद से पिछले छह साल में 1,000 से अधिक लोगों ने यहां चीनी भाषा एवं संस्कृति की पढ़ाई की।

यहां से चीनी भाषा एवं संस्कृति की पढ़ाई करने वालों में लोम विश्वविद्यालय के छात्रों के अतिरिक्त विभिन्न निजी और टोगो के सार्वजनिक प्रशासन से जुड़े लोग भी हैं, जिन्हें अपने पेशेवर करियर में चीनी भाषा को सीखने की जरूरत थी।

इस संस्थान की प्रधानाध्यापक चासीम कूटचोकोलो ने कहा, “हम चीनी भाषा और चीन की संस्कृति से जुड़ी कक्षाओं से मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाओं को लेकर उत्सुक हैं। हालांकि अब भी इस दिशा में बहुत कुछ किया जाना बाकी है।”

उन्होंने कहा कि कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट में शिक्षा पूरी करने वाले कई लोगों को टोगो और पश्चिम अफ्रीका के अन्य देशों में कार्यरत चीनी कंपनियों में नौकरी भी मिल गई है।

चासीम ने बताया कि प्रत्येक अकादमिक वर्ष में सर्वश्रेष्ठ छात्रों को चीन जाकर पढ़ाई करने के लिए छात्रवृत्ति देने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493