टोटेनहम, चेल्सी जैसा खेले वेस्ट हाम : मोएस

लंदन, 12 जनवरी (आईएएनएस)। वेस्ट हाम फुटबाल क्लब के कोच डेविड मोएस का कहना है कि उनकी टीम को चेल्सी और टोटेनहम की तरह खेले।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 54 साल के मोएस ने वेस्ट हाम को रेलेगेशन जोन से निकालकर प्रीमियर लीग की अंक तालिका में 15वें स्थान पर पहुंचाया।

मोएस को पिछले साल नवम्बर में वेस्ट हाम के कोच कप का कार्यभार सौंपा गया था। वह चाहते हैं कि उनके इस सीजन के अंत तक करार के तहत क्लब चेल्सी, टोटेनहम क्लब जैसा प्रदर्शन करे।

कोच मोएस ने कहा, “मैं चाहता हूं कि हम ऐसी टीमों के पास जाकर कहें कि हम उनके साथ मैच खेलना चाहते हैं और हम देखें कि क्या हम उनसे जीत सकते हैं या नहीं।”

मोएस ने कहा, “वर्तमान में हमारे पास उन टीमों की खिलाड़ियों जैसे कुशल खिलाड़ी नहीं हैं। हालांकि, इनके अलावा अन्य टीमें भी प्रीमियर लीग में छठे या सातवें स्थान को हासिल कर सकती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493