लेबनानी ब्रांड के परिधान में नजर आईं गैडोट, मचा बवाल

न्यूयॉर्क, 12 जनवरी (आईएएनएस)। लेबनानी फैशन ब्रांड एली साब द्वारा उसके संग्रह के कपड़े पहने हुए इजरायली अभिनेत्री गैल गैडोट की तस्वीर साझा करने पर उन्हें लोगों की तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

फिल्म ‘वंडरवुमन’ की अभिनेत्री ने इस सप्ताह की शुरुआत में हुए ‘नेशनल बोर्ड ऑफ रिव्यू’ समारोह में डिजाइनर ब्रांड का ब्लू सैश ड्रेस पहना था।

एली साब के इंस्टाग्राम पेज पर गैडोट की तस्वीर पोस्ट की गई, साथ ही ब्रांड के रेडी-टू-वेयर समर-2018 संग्रह का ब्योरा भी दिया गया।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, इजरायल और लेबनान के बीच तनावपूर्ण संबंध होने के चलते सोशल मीडिया पर तुरंत ही पोस्ट की आलोचना होने लगी, जिसके चलते बाद में इसे हटा लिया गया।

एक लेबनानी पत्रकार हेबा बितर ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की, “मैं एली साब को पसंद करती हूं और सम्मान करती हूं, लेकिन क्या वह वास्तव में इस बात से खुश हैं कि उनकी डिजाइन की गई ड्रेस को एक इजरायली अभिनेत्री ने पहना?”

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “मैं यह नहीं पूछने जा रहा कि वह (गैडोट) एली साब क्यों पहनेंगी..लेकिन मैं पूछ रहा हूं कि उनकी (एली साब) टीम ने इसे पोस्ट क्यों किया? अस्वीकार्य।”

पिछले साल गैडोट की फिल्म ‘वंडरवुमन’ को लेबनानी सिनेमाघरों ने प्रतिबंधित कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493