टोयोटा को अप्रैल-जून में रिकार्ड शुद्ध लाभ

टोक्यो, 4 अगस्त (आईएएनएस)। जापान की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने मंगलवार को कहा कि उसके समूह का शुद्ध लाभ अप्रैल-जून तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 10 फीसदी बढ़कर रिकार्ड 646.39 अरब येन (5.2 अरब डॉलर) रहा। कंपनी ने कहा कि उत्तर अमेरिका में अधिक बिक्री और कमजोर येन को इसका श्रेय जाता है।

समाचार एजेंसी क्योडो के मुताबिक, कंपनी का संचालन लाभ 9.1 फीसदी बढ़कर 756 अरब येन रहा और बिक्री 9.3 फीसदी बढ़कर 6,990 अरब येन रही।

मार्च में समाप्त होने वाले कारोबारी साल के लिए टोयोटा ने कुल बिक्री का अनुमान बढ़ाकर 27,800 अरब येन कर दिया, जो पहले 27,500 अरब येन था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493