टोयोटो आस्ट्रेलिया 98 हजार वाहनों में सीट बेल्ट दुरुस्त करेगी

कंपनी ने कहा कि अगस्त 2005 और नवंबर 2012 के बीच बने आरएवी4 वाहनों में दूसरी पंक्ति की सीटों में सीट बेल्ट में खराबी हो सकती है।

टोयोटा आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को प्रकाशित अपने बयान में कहा, “इस बात की संभावना है कि वाहन के तेज रफ्तार टक्कर के दौरान सीट बेल्ट एक धातु के फ्रेम के संपर्क में आकर कट सकती है और अलग हो सकती है।”

बयान के मुताबिक, “इस परिस्थिति में यह यात्री को ठीक तरह से बांधे नहीं रख सकती है, जिसके कारण यात्री को जोखिम का खतरा हो सकता है।”

दुनियाभर में ऐसी दो घटनाएं हुई हैं, जिसमें सीट बेल्ट खराबी के कारण कट गया। एक कनाडा में और दूसरी अमेरिका में। टोयोटा आस्ट्रेलिया ने हालांकि कहा है कि उसकी कारों में इस तरह की दुर्घटना आस्ट्रेलिया में नहीं हुई है।

वाहनों को ठीक करने का काम जून में शुरू होगा। कंपनी का अनुमान है कि मैकेनिक को धातु के फ्रेम पर रेजिन सुरक्षा परत चढ़ाने में प्रति वाहन करीब एक घंटा लगेगा।

टोयोटा आस्ट्रेलिया ने कहा कि वह आरएवी4 के मालिकों को बताएगी कि वे कब अपने वाहनों को सर्विस के लिए ला सकते हैं।

पूरी दुनिया में कंपनी ऐसे करीब 25 लाख वाहन ठीक करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493