ट्यूनिशिया में संग्रहालय पर हमले के सिलसिले में 21 अन्य गिरफ्तार

ट्यूनिस, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। ट्यूनिशया में पिछले माह बाडरे संग्रहालय पर हुए हमले के सिलसिले में 21 अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें 20 विदेशी पर्यटकों सहित 23 लोगों की मौत हो गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्यूनिशया के आंतरिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दो आतंकवादी गिरोहों के 21 अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई है। संग्रहालय पर हमले में संबंध में अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बयान के अनुसार, “इन आतंकवादी गिरोहों के सदस्यों पर हमलावारों को हथियार एवं अन्य सामान मुहैया कराकर आतंकवादी वारदात में भागीदारी देने का आरोप है।”

ट्यूनिशया के संसद परिसर में स्थित संग्रहालय पर 18 मार्च को हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने ली है। हमले में शामिल दो अन्य आतंकवादी बाद में मारे गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493