दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह की शुरुआत हल्की बौछार से हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने दिन में भी शहर के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शहर में शुक्रवार सुबह तक 6.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई।

बीते दिन, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493