ट्यूनिश, 27 जून (आईएएनएस)। ट्यूनीशिया के सौसे जिले में एक पर्यटक रिसोर्ट पर हुए हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।
ट्यूनिश, 27 जून (आईएएनएस)। ट्यूनीशिया के सौसे जिले में एक पर्यटक रिसोर्ट पर हुए हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम कहा कि मृतकों की संख्या 27 से बढ़कर 39 हो गई है, क्योंकि गंभीर रूप से घायल कुछ व्यक्तियों ने एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इस घटना के मुख्य आरोपी 23 वर्षीय ट्यूनीशियाई विद्यार्थी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। इस घटना में 39 अन्य लोग घायल हुए हैं।
पर्यटकों से भरी कम से कम दो बसें शुक्रवार शाम मरहाबा होटल से प्रस्थान की। सुरक्षा कारणों से होटलों के पास रुके कई पर्यटकों ने अपनी छुट्टियां समाप्त करने और देश छोड़ने का निर्णय लिया।
dharmpath.com dharmpath