मप्र उपचुनाव : अपराह्न् 1 बजे तक 33 प्रतिशत मतदान

भोपाल, 27 जून(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के तहत शनिवार को शांतिपूर्वक मतदान जारी है। प्रथम पांच घंटे में अपराह्न् एक बजे तक 33 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अुनसार, उपचुनाव में आठ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र में 2,18,887 मतदाता मतदान के पात्र हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,12,685, महिला मतदाताओं की संख्या 106,201 है, और एक थर्ड जेंडर मतदाता भी है।

मतदान के लिए कुल 263 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे।

गरोठ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही मतदाताओं की कतारें नजर आने लगी थीं। प्रथम दो घंटे में जहां 17 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं एक बजे तक मतदान 33 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर गया।

मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए 1,200 अधिकारियों-कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनके अलावा सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493