न्यूयॉर्क, 4 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुक्रवार को ट्रंप इंटरनेशनल होटल एंड टावर के एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में आग लग गई।
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार यह आग 52 मंजिली इस इमारत की 47वीं मंजिल पर तड़के 4.12 बजे लगी।
प्रशासन ने डब्ल्यूसीबीएस को बताया कि अपार्टमेंट में मशीन में खराबी की वजह से यह आग लगी।
सीबीएस के मुताबिक, आग लगने की वजह से आंशिक रूप से लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि, स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 5.20 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
एक शख्स ने आग लगने से सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की, जिसके बाद उसका उपचार किया गया।
dharmpath.com dharmpath