मर्केल 14 मार्च को ट्रंप से मुलाकात करेंगी

बर्लिन, 4 मार्च (आईएएनएस)। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल 14 मार्च को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगी।

जर्मन सरकार के प्रवक्ता स्टेफन सेबर्ट से जब मर्केल और ट्रंप की मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हम इससे इनकार नहीं करते हैं। इस संबंध में उचित समय आने पर और जानकारियां साझा की जाएंगी।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को मर्केल और ट्रंप मुलाकात की पुष्टि की। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यह मर्केल की पहली अमेरिकी यात्रा होगी।

ट्रंप ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान सार्वजनिक तौर पर मर्केल और जर्मनी की शरणार्थी नीति की आलोचना की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493