ट्रंप एक सरल, ईमानदार शख्सियत : पुतिन

मॉस्को, 2 जून (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा करते हुए कहा कि ट्रंप उस तरह के शख्स हैं, जिस तरह के लोग मुझे पसंद हैं।

पुतिन ने कहा कि वह ट्रंप से कभी नहीं मिले लेकिन वह आश्वस्त हैं कि दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार होगा। वह ट्रंप से मिलने के इच्छुक भी हैं।

समाचार एजेंसी एफे ने पुतिन के हवाले से बताया, “मुझे यह बताना होगा कि मुझे इस तरह के लोग पसंद है। ये सरल, सीधी बात करने वाले होते हैं। हर चीजों को लेकर उनकी स्पष्ट एवं ईमानदार राय होती है जो काफी लाभप्रद हो सकती है।”

उन्होंने बताया कि ट्रंप और उनमें काफी चीजें मिलती-जुलती हैं।

पुतिन ने कहा कि वह ट्रंप को पसंद करते हैं या नहीं यह असंगत प्रश्न है, जरूरी यह है कि दोनों देशों के बीच बेहतर निजी एवं राजनीतिक संबंध स्थापित हों।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि यह संभव है या नहीं लेकिन हम जल्दी में नहीं है, हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि क्या होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493