नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आज दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 54 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath