सिंगापुर, 11 मई (आईएएनएस)। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लुंग ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के बीच आगामी ऐतिहासिक बैठक शांति की दिशा में उठाया गए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात सिंगापुर में होगी।
ली ने आधिकारिक बयान में कहा, “हमें उम्मीद है कि यह बैठक कोरियाई प्रायद्वीप में शांति की संभावनाओं को आगे बढ़ाएगी। इस बैठक की मेजबानी कर सिंगापुर खुश है।”
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, कई सप्ताह की अटकलों और उत्तर कोरिा की जेल से तीन अमेरिकी नागरिकों को रिहा करने के कुछ घंटे बाद ही ट्रंप ने गुरुवार रात को ऐलान कर दिया है कि उनके और किम जोंग के बीच यह बैठक 12 जून को सिंगापुर में होगी।
ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “हम दोनों ही इसे वैश्विक शांति के लिए विशेष पल बनाएंगे।”
ली ने ट्रंप के ट्वीट के जवाब में ट्वीट कर कहा कि यह आगामी बैठक शांति के मार्ग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
dharmpath.com dharmpath