कान्ये वेस्ट ने ‘फेंडी’ में इंटर्नशिप की थी

लॉस एंजेलिस, 11 मई (आईएएनएस)। रैपर कान्ये वेस्ट का कहना है कि उन्होंने किसी जमाने में डिजाइनर वर्जिल अब्लोह के साथ ब्रांड ‘फेंडी’ में इंटर्नशिप की थी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, वेस्ट और अब्लोह को कुछ बड़ा करने से पहले फैशन इंडस्ट्री के बारे में अधिक जानना चाहते थे लेकिन कान्ये का कहना है कि 2009 में इटैलियन फैशन हाउस ‘फेंडी’ के साथ इंटर्नशिप करते हुए वे कुछ अधिक नहीं कर पाए।

कान्ये वेस्ट ने रेडियो शो ‘द ब्रेकफास्ट क्लब’ को बताया, “हमने ‘फेंडी’ में इंटर्नशिप की थी लेकिन हम कुछ नहीं कर पाए। हम वहां होकर खुश थे। हम सिर्फ फोटोशॉप कर रहे थे और क्लोदिंग को लेकर कुछ नहीं कर रहे थे।”

उन्होंने कहा, “हम नहीं पता था कि परिधान कैसे तैयार करें इसलिए हम फोटोशॉप करते थे। मैं अपने जीवन में जिन भी लोगों को जानता हूं, उनमें से वर्जिल सबसे तेज फोटोशॉप करने वाला शख्स है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493