मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। हास्य कलाकार भुवन बाम ने अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म ‘डेडपूल 2’ के हिंदी संस्करण में कैब चालक किरदार को अपनी आवाज दी है।
रेयान रेनॉल्ड्स अभिनीत फिल्म मार्वल कॉमिक्स के चरित्र के इर्दगिर्द घूमती है। फॉक्स स्टार इंडिया द्वारा यह फिल्म भारत में 18 मई को रिलीज हो रही है।
भुवन ने बयान में आईएएनएस को बताया, “डेडपूल के अलावा कुछ ही पात्र हैं जिन्हें लोग पसंद करते हैं और दोपिंदर उनमें से एक हैं। यह वास्तव में उत्साहित करने वाला था।”
dharmpath.com dharmpath