ट्रंप की जान को खतरा! घर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

फ्लोरिडा – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित रिसॉर्ट Mar-a-Lago में रविवार को सुरक्षा में चूक देखने को मिली. हथियार लिए एक युवक गेट से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था. उसके हाथ में शॉटगन और एक ईंधन का डिब्बा भी थी. मौके पर मौजूद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट और पाम बीच काउंटी शेरिफ ऑफिस के डिप्टी ने उसे रोकने की कोशिश की. चेतावनी के बावजूद भी संदिग्ध नहीं रुका तो गोली चलाई गई, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के वक्त ट्रंप फ्लोरिडा में नहीं, बल्कि व्हाइट हाउस में मौजूद थे. अमेरिकी राष्ट्रपति वीकेंड अक्सर मार-ए-लागो में बिताते हैं, लेकिन उस रात वे वॉशिंगटन में थे. फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी उनके साथ थीं. सुरक्षा एजेंसियों ने साफ किया कि राष्ट्रपति को किसी तरह का खतरा नहीं पहुंचा. हालांकि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ट्रंप को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पहले से हाई अलर्ट पर थीं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493