IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से रौंदा

South Africa Beat India in T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप में अपना खिताब बचाने की उम्मीद से उतरी टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने जोरदार पटखनी देकर झकझोर दिया है. ग्रुप स्टेज में अजेय रही टीम इंडिया को पिछली बार की उपविजेता साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से रौंद दिया. साउथ अफ्रीका ने भारत को 188 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में पूरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रनों पर ढेर हो गई. भारत की ओर से शिवम दुबे (42) के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू पाया. यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी हार है. इससे पहले उसे 2014 में ऑस्ट्रेलिया ने मीरपुर में 73 रनों से मात दी थी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493