ट्रंप की सैन्य परेड की अनुमानित लागत 9.2 करोड़ डॉलर

वाशिंगटन, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य परेड के आयोजन पर लगने अनुमानित लागत 9.2 करोड़ डॉलर है।

सीएनबीसी की रिपोर्ट से गुरुवार को यह खुलासा हुआ। इस रिपोर्ट में एक अमेरिकी सुरक्षा अधिकारी का हवाला दिया गया लेकिन उसकी पहचान उजागर नहीं की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इससे पहली अनुमानित लागत 1.2 करोड़ डॉलर थी।

नए आंकड़ों में पांच लाख डॉलर पेंटागन से और 4.2 करोड़ डॉलर होमलैंड सिक्योरिटी विभाग जैसे इंटरएजेंसी साजेदारों से हैं।

यह परेड इस साल 10 नवंबर को वाशिंगटन में होनी है, जिसमें बख्तरबंद वाहन, विमान फ्लाईओवर शामिल होंगे।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस अंतिम योजना को रक्षा मंत्री जेम्स मैट्टिस ने मंजूरी नहीं दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493