लॉस एंजेलिस, 17 अगस्त (आईएएनएस)। ‘रिवलरडेल’ की अभिनेत्री लिली रीनहार्ट का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है।
उनके पुरुष मित्र कोले स्प्राउस के ट्विटर खाते पर आपत्तिजनक संदेश भेजने वालों की उन्होंने कुछ दिन पहले आलोचना की थी।
अकाउंट हैक होने के बाद 21 वर्षीय अभिनेत्री के खाते पर नग्न तस्वीरें पोस्ट हो गईं और जिन्हें कथित तौर पर रीनहार्ट के फोटोग्राफ बताया जा रहा है।
इससे पहले रीनहार्ट का स्नैपचैट खाता भी हैक हो चुका है और उस पर आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किए गए थे।
अभिनेत्री ने हालांकि अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
dharmpath.com dharmpath