ट्रंप के प्रतीकों को जलाने पर किशोरियों पर घृणा अपराध का आरोप

वाशिंगटन, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रतीक को जलाने पर मैरीलैंड राज्य की दो किशोरियों पर घृणा अपराध का आरोप लगाया गया है।

‘द हिल’ पत्रिका की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों लड़कियों पर प्रिंसेस एनी में ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ प्रतीक को जलाने का आरोप है।

प्रिंसेस एनी के अग्निशमन के उप प्रमुख मार्शल केरिन एल. मैकमोहन ने ‘बाल्टीमोर सन’ दैनिक से कहा कि उन पर नफरत का आरोप लगाने का कारण यह है कि उन्होंने ‘किसी विशेष समूह या किसी विश्वास के साथ भेदभाव या द्वेष के साथ’ आगजनी की।

प्रिंसेस एनी के पुलिस अधिकारी ने घृणा अपराध का आरोप लगाए जाने के दस्तावेजों में लिखा, “इन राजनीतिक संकेतों को जलाने की मंशा, साथ ही विश्वास, धार्मिक विचार और राजनीतिक संबद्धता सीधे तौर पीड़ित के साथ मेल खाती है।”

दोनों लड़कियों को 20,000 डालर के बांड पर रिहा किया गया।

यह प्रतीक चिन्ह ट्रंप का समर्थक बताने वाले एक व्यक्ति के स्टोर पर लगा हुआ था।

पत्रिका ने कहा कि स्टोर के मालिक ने कहा कि यह प्रतीक उसकी दुकान के व्यापार के लिए अच्छा रहा है, जो बंदूकों और दूसरे शिकार के सामानों की आपूर्ति करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493