ट्रंप के वकील का पत्रकार को धमकाने वाला ऑडियोटेप जारी

वाशिंगटन, 1 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रेपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील माइकल कोहेन द्वारा एक पत्रकार को कानूनी धमकी देने का ऑडियोटेप रिलीज हुआ है।

सीएनएन के मुताबिक, ट्रंप और उनकी पहली पत्नी इवाना के बारे में एक लेख लिखने पर कोहेन ने पत्रकार टिम मैक को 2015 में धमकाया था।

मैक जो अब एनपीआर (नेशनल पब्लिक रेडियो) के लिए काम करते हैं, उन्होंने गुरुवार को टेप जारी किए।

पत्रकार ने यह लेख ‘द डेली बीस्ट’ के लिए लिखा था, जहां उन्होंने हैरी हर्ट तृतीय की किताब ‘लॉस्ट टायकून : द मेनी लाइव्स ऑफ डोनाल्ड जे. ट्रंप’ में छपी एक घटना का जिक्र किया, जिसमें इवाना ट्रंप ने एक हिंसक हमले को याद किया है और आरोप लगाया कि उनके पति ने उनके साथ दुष्कर्म किया।

कोहेन फोन पर मैक से कहते सुने जा रहे हैं, “मैं हर पाई का हिसाब तुमसे वसूलूंगा, जो तुम्हारे पास अभी भी नहीं है।”

उन्होंने कहा, “तुम रिपब्लिकन की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रमुख उम्मीदवार के बारे में बात करने के साथ एक ऐसे शख्स के बारे में बात कर रहे हो, जिन्होंने किसी का दुष्कर्म नहीं किया और हां यह बात परिभाषा के अनुसार समझ लो कि आप अपने जीवनसाथी के साथ दुष्कर्म नहीं कर सकते।”

सीएनएन के मुताबिक, इवाना ट्रंप हालांकि बाद में अपने बयान से मुकर गईं। 2015 में उन्होंने द डेली बीस्ट के लेख को पूरी तरह से आधारहीन बताया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493