ट्रंप ने सांता फे स्कूल गोलीकांड पीड़ितों के परिवार से मुलाकात की

ह्यूस्टन, 1 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ह्यूस्टन में गुरुवार को सांता फे हाई स्कूल गोलीबारी के पीड़ित परिवार वालों से मुलाकात की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह मुलाकात ह्यूस्टन से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में एलिंगटन हवाईअड्डे पर हुई, जहां वह सुबह ही पहुंचे थे। यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा हकाबे सैंडर्स ने बुधवार को कहा था ट्रंप निजी तौर पर ह्यूस्टन के पीड़ित परिवार वालों से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे।

राष्ट्रपति के इस दौरे से दो सप्ताह पहले ह्यूस्टन के स्कूल में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493