ट्रंप कैंप को ध्वस्त करूंगा : रितेश बत्रा

न्यूयॉर्क, 24 जून (आईएएनएस)। भारतीय फिल्म निर्माता रितेश बत्रा ने बच्चों को उनके अवैध प्रवासी माता-पिता से अलग करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। रितेश अमेरिका में फिल्मों का निर्माण करते हैं।

बत्रा ने ट्वीट कर कहा, “मैं सभी में अच्छाई देखता हूं, और मैंने इसके लिए कड़ा प्रयास किया। लेकिन वे लोग, जिन्होंने अमेरिका की दक्षिणी सीमा में बच्चों को जेल में रखा या उन्हें अपने माता-पिता से अलग किया और उसके लिए उन लोगों को माफ करने वालों को मैं पापी के रूप में देखता हूं। मैं ट्रंप कैंप का हमेशा उन्मूलन करूंगा।”

ट्रंप ने अवैध रूप से अमेरिकी सीमा पार करने वाले प्रवासी माता-पिता को उनके बच्चों से अलग करने के प्रशासन के विवादास्पद फैसले की घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना झेलने के बाद पिछले सप्ताह इस फैसले को खत्म करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।

बत्रा को प्रसिद्ध भारतीय फिल्म ‘द लंच बॉक्स’ के लिए जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493