मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिव्या दत्ता का कहना है कि उन्हें प्याज काटने की कला में महारत हासिल करने पर गर्व है।
दिव्या ने शनिवार को ट्वीट किया, “आखिरकार, मेरी बहनों के घर, प्याज काटने की कला में महारत हासिल की! वे अब भी हंस रही हैं, लेकिन अब मेरे पास नया कौशल है।”
अभिनय की बात करें तो दिव्या नंदिता दास द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मंटो’ में जल्द दिखाई देंगी। यह उर्दू लेखक सआदत हासन मंटो पर आधारित बायोपिक है। इसे वर्ष 2018 के कान्स फिल्मोत्सव के लिए भी चुना गया था।
dharmpath.com dharmpath