वाशिंगटन, 27 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन और रूस के बीच मौजूदा टकराव सुलझ जाएगा।
ट्रंप ने चुनावी रैली के लिए रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, “जो हो रहा है वह हमें पसंद नहीं है। उम्मीद है कि यह जल्द खत्म होगा।”
उन्होंने कहा कि यूरोपीय नेता और अमेरिका इस स्थिति पर काम कर रहे हैं।
ट्रंप ने कहा, “हम रोमांचित नहीं हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं। हम मिलकर इस पर काम करेंगे।”
ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन अर्जेटीना में जी20 सम्मेलन से इतर मुलाकात होनी थी।
यूक्रेन की नौसेना ने रविवार को कहा कि रूसी सेनाओं ने गोलीबारी की और उनके कर्च स्ट्रेट में उनके तीन जहाजों को जब्त कर लिया।
यूक्रेन की नौसेना का कहना है कि इस हमले में यूक्रेन के छह सैन्य नाविक घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
dharmpath.com dharmpath